Home Featured उत्पाद विभाग की छापेमारी में शराब के साथ दो गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - December 20, 2020

उत्पाद विभाग की छापेमारी में शराब के साथ दो गिरफ्तार।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: पुलिस के साथ साथ उत्पाद विभाग ने भी शराब कारोबारियों के विरुद्ध कमर कस लिया है। आए दिन कहीं न कहीं शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी जारी रहती है। इसी क्रम उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को अलग – अलग जगहों से शराब कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुदेश्वर लाल ने बताया कि शनिवार देर शाम महराजी टोल निवासी भूटन यादव के पुत्र अरुण कुमार यादव को 21 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं रविवार को दिन के करीब 12 बजे दूसरे शराब कारोबारी कारी महतो को तमोलिया से 9 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कारी महतो के साथ एक अन्य शराब कारोबारी मनीष चौधरी मौके से भागने में कामयाब रहा। उसके पास 42 लीटर शराब था। गिरफ्तार दोनो आरोपियों को बिहार राज्य संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल दिया गया है।

Share