
माले एवं ऐपवा के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय धरना एवं प्रदर्शन।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: भाकपा माले और ऐपवा के संयुक्त तत्वावधान में पर्चा के जमीन पर दखल कब्जा दिलाने, गरीब-दलित के मकान एवं जमीन पर कब्जा के मुकदमे पर शीघ्र कारवाई करने, गृह विहीन को वास की जमीन देने, वर्षो से जमीन पर बसे लोगों को वासगीत पर्चा देने आदि मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया। धरनास्थल पर पप्पू पासवान की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने सभी मांगो पर त्वरित कारवाई करने की मांग की। वहीं इस अवसर पर आर.के सहनी, ऐपवा नेत्री शनिचरी देवी, शिवन यादव, हरि पासवान, नंदलाल ठाकुर, सियासरण पासवान, ललन चौधरी, रामसागर सहनी, रसीदा खातून, साधना शर्मा, कमलेश पासवान आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए केन्द्र सरकार से मांग की गई कि किसानों को लेकर बनाए गए तीनों कानून वापस लिए जाय।

