Home Featured वरीय उपसमाहर्ता ने किया टटुआर पंचायत में नल-जल योजना का भौतिक सत्यापन।
Featured - मुख्य - December 23, 2020

वरीय उपसमाहर्ता ने किया टटुआर पंचायत में नल-जल योजना का भौतिक सत्यापन।

दरभंगा: वरीय उपसमाहर्ता सह मनीगाछी प्रभारी टोनी कुमारी ने बुधवार को मनीगाछी प्रखंड के टटुआर पंचायत के वार्ड 2, 3 एवं 9 में नल-जल योजना की जांच किया। जांच के क्रम में उन्होंने नल-जल योजनाओं से संबंधित पंजियों का अवलोकन करने के उपरांत पानी सप्लाई की जांच घर-घर जाकर किया और गृहस्वामी से पूछताछ की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भौतिक जांच में लोगों के घरों में पानी की सप्लाई संतोषजनक पायी गई है। वार्ड-9 में लो वोल्टेज के कारण मोटर नहीं चलने की शिकायत मिली है। जेई को बिजली विभाग से सम्पर्क कर इस समस्या को दूर करवाने का निर्देश दिया गया है। मौके पर जेई पप्पू कुमार पासवान, लेखापाल प्रदीप कुमार मंडल सहित संबंधित वार्ड के सदस्य एवं सचिव उपस्थित थे।

Share