Home Featured दो अलग अलग जगहों से शराब के साथ नशीली दवाएं भी बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - December 30, 2020

दो अलग अलग जगहों से शराब के साथ नशीली दवाएं भी बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तार।

दरभंगा: सीआईएटी की छापेमारी में बुधवार को दो अलग – अलग जगहों से शराब के साथ- साथ नशीली दवाएं भी बरमाद की गई है।

बुधवार को पुलिस द्वार इस संबंध में दी गयी जानकारी के अनुसार सदर थाना और बहादुरपुर थाना के सहयोग से गंज बाजार और कबीर चक में छापेमारी कर एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है पकड़े गए दोनों कारोबारियों के पास से कुल मिलाकर 33 बोतल शराब बरामद किए गए हैं। जबकि एक और व्यक्ति के पास से नशा के रूप में प्रयोग किए जाने वाले टैबलेट सहित अन्य समिग्री बरामद किए गए है।

गिरफ्तार महिला गंज बाजार निवासी मनोज महतो की पत्नी दीपमाला देवी के घर से तीन सौ एमएल सौफिया शराब के इक्कीस बोतल सहित एक हजार रुपए बरामद किया गया। वहीं दूसरी ओर गंज बाज़ार निवासी स्व० चन्दर महतो के पुत्र अमरजीत महतो के छत पर रखे गिट्टी के ढेर से सौफिय तीन सौ एमएल का बारह नेपाली शराब बरामद किया गया एवं दोनार चौक वार्ड संख्या 17 निवासी स्व० विनोद साह के पुत्र मिथुन साह के कबीर चक स्थित, पान की गुमटी से नशीली दवाएं सहित 2501 रुपए कैश बरामद किए गए।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को विधिसंगत कार्रवाई हेतु थाना को सौंप दिया गया है।

Share