Home Featured नये कृषि बिल एवं संसद सत्र रद्द करने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस।
Featured - मुख्य - December 30, 2020

नये कृषि बिल एवं संसद सत्र रद्द करने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: ऑल इंडिया यूथ कॉंग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग एवं संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करने के खिलाफ युवा कांग्रेस दरभंगा एवं जिला कांग्रेस पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में आक्रोश मार्च सह मशाल जुलूस निकाला गया।

बुधवार की शाम यह जुलूस बलभद्रपुर अवस्थित जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय से निकलकर लहरियासराय टावर के पास पहुंचा। टावर चौक पर कार्यकार्याओं ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी किया की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तीनों कृषि बिल किसान विरोधी है। सरकार के द्वारा लाया गया तीनो कृषि कानून बिल जबतक वापस नही लिया जाएगा, विरोध जारी रहेगा।

Share