Home Featured 190वीं जयंती पर याद की गयी देश प्रथम महिला शिक्षक।
Featured - मुख्य - January 3, 2021

190वीं जयंती पर याद की गयी देश प्रथम महिला शिक्षक।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: रविवार को अधिवक्ता मृदुला सिंह की अध्यक्षता में भारत की प्रथम महिला शिक्षक साबित्री बाई फूले की 190वीं जयंती शहर के केएम टैंक अवस्थित थियोसोफिकल लॉज परिसर में समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह का उद्घाटन करते हुएशंकर प्रलामी ने साबित्री बाई फूले के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्हें बालिका शिक्षा, विधवा विवाह एवं अनाथ बच्चों को सहयोग के कारण घर छोड़ना पड़ा।
वहीं उमेश राय ने साबित्री बाई फूले को वीरांगना की उपाधि से देते हुए कहा कि जिस समय महिला को किसी भी समाज में शिक्षा पाने का अधिकार नहीं था। अपने पति से शिक्षा प्राप्त कर बालिकाओं को शिक्षा देने के लिए कई तरह के दिक्कतों का झेलते हुए कर्तव्य पथ पर अडिग और सफल रही।
शिक्षिका भारती रंजन ने साबित्री बाई फूले की याद में “कर्तव्य पथ पर बने रहो” शीर्षक के एक कविता का वाचन किया।
इस अवसर पर अमरनाथ मिश्र, मानवेंद्र चौधरी, रामबुझावन यादव, दिनेश साफी, रामबृक्ष यादव, राम पुकार यादव, महेश यादव, राजीव कुमार पासवान, विजय भगत आदि ने भी अपने विचार रखे।

Share