
अपराधियों ने गोली मारकर की ट्रैक्टर चालक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: दरभंगा में इन दिनों अपराधियों का तांडव बढ़ता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी आपराधिक घटनाओं पर रोक लगा पाना मुश्किल हो रहा है। ताजा मामला जिले के कुशेश्वरस्थान क्षेत्र के तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने एक ट्रेक्टर चालक को गोली मार दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. घटना कुशेश्वरस्थान के तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र के भुसकोरबा गांव की है, जहां शुक्रवार की बीती रात गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गयी है।
जानकारी के अनुसार रहीपुरा गांव के 31 वर्षीय राधेश्याम सिंह भुसकोरबा गांव में उमा यादव के यहां ट्रेक्टर चला अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जिसकी हत्या बेलगाम अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। जानकारों की माने तो अपराधियों का टारगेट उमा यादव के परिवार में था, लेकिन उस वक्त गलती से उसका ड्राइवर शौच के लिए दरवाजे से बाहर निकाला जिसे अपराधियों ने उसे ही उसका परिवार समझ निशाना बना लिया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सत्तीघाट के पास एसएच 56 को जाम कर दिया. तिलकेश्वर ओपी प्रभारी अखिलेश कुमार राय के रवैये पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र में अपराधी पूरी तरह बेलगाम है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है।

