Home Featured कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न करवाने केलिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
Featured - मुख्य - January 22, 2021

कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न करवाने केलिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित होने वाली वर्ष 2021 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा फरवरी माह में होगी। कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न करवाने केलिए जिला स्कूल लहेरियासराय में एक्सपर्ट ट्रेनर द्वारा एक ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में सम्बंधित शिक्षकों ने भाग लिया।
इस एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से दिन के एक बजे तक हुआ। इसमे आठ सौ से ज्यादा शिक्षकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी को मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा किस प्रकार से लेना है, कौन सी सावधानी बरतनी है, कोरोना को लेकर क्या सावधानी बरतनी है, वीक्षण कार्य कैसे करना है, आदि सहित कई प्रकार की जानकारी शिक्षकों को दी गयी।

Share