Home Featured अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - January 22, 2021

अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की दरभंगा जिला इकाई द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान सेविका सहायिकाओं ने शाखा कार्यालय से समाहरणालय रोड होते हुए लहेरियासराय टावर तक मार्च निकाला।
संघ की जिला मंत्री शाहीन परवीन ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग सेविका सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर स्थायीकरण करना है। साथ ही सेवानिवृत्त होने दस हजार प्रतिमाह पेंशन तथा एकमुश्त दस लाख का भुगतान किया जाय। साथ ही बीमा लाभ भी सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

Share