
किसान आंदोलन के समर्थन में दरभंगा में भी निकला ट्रैक्टर मार्च।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन एवं ट्रैक्टर मार्च के समर्थन में दरभंगा में भी ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से इस ट्रैक्टर मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च में दर्जन भर से अधिक ट्रैक्टर शामिल थे।
मंगलवार को लहेरियासराय पोलो मैदान अवस्थित धरनास्थल से यह मार्च निकला। धरनास्थल से निकल कर
यह मार्च समाहरणालय रोड होते हुए लोहिया चौक से बाकरगंज, नाका न0 6 होते हुए कर्पूरी चौक पहुंचा। वहां से पुनः बेंता होते हुए लहेरियासराय पहुँच कर समाप्त हुआ।

