Home Featured बाल सलाहकार परिषद् की बैठक आयोजित, प्रखंड से लेकर पंचायत तक बनेगी समिति।
Featured - मुख्य - February 17, 2021

बाल सलाहकार परिषद् की बैठक आयोजित, प्रखंड से लेकर पंचायत तक बनेगी समिति।

मनीगाछी: प्रखंड बाल सलाहकार परिषद् की बैठक बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित न्यू सभागार भवन में बीडीओ सह अध्यक्ष बाल सलाहकार परिषद् के अध्यक्ष मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में हुई।

बैठक का उद्घाटन बीडीओ, सीओ रविंद्र कुमार चौपाल, प्रखंड प्रमुख पवन कुमार यादव, सीडीपीओ प्रियंका कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजा आलम, पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं चाइल्डलाइन के निर्देशिका निर्मला ने संयुक्त रूप से 1098 का दीप प्रज्वलित कर किया।

बैठक में समन्वयक देवोत्तम कुमार चंदन ने इसके पांच उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा इसके लिए सभी स्कूलों की दीवारों पर स्लोगन लिखवाने का आग्रह शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से किया।

जिस पर दोनों ही विभाग के पदाधिकारियों ने सहमति जताई। बैठक में प्रखंड, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर बाल सलाहकार समिति का गठन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक मेंं अभिषेक चंद्रा, किरण झा, हरे राम, एवं राजीव ने भी अपने- अपने विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन निदेशिका निर्मला ने किया।

Share