
वार्ड सदस्य के हत्या के विरोध में पंचायत वार्ड सदस्यों का धरना।
दरभंगा: पंचायत वार्ड सदस्य, दरभंगा की ओर से लहेरियासराय के धरनास्थल पर अनिश्चतकालीन धरना शुरू किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश प्रधान महासचिव सह जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मणी ने कहा कि आज ग्राम पंचायत के मुखिया द्वारा जो सिमरी थाना में कांड संख्या 12/2021 दर्ज मामला हुआ है, वह संविधान के काला धब्बा है। जिस तरह से मुखिया के द्वारा वार्ड सदस्य मृतक गणेश साह को घर बुलाकर गोली मारी गई, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के उपरांत सबूत मिटाने की कोशिश की गई है। परिजनों को डराया, धमकाया जा रहा है। उन्होंने घोषणा किया कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर आयोजित सभा को उमेश लाल देव, विनोद पंडित, मो. आलम, नरेश मंडल, आशा देवी, राजकुमार, कुमार रामवृक्ष, रामहरी, रूबिना खातून, हरी कुमार चौधरी, रामबाबू यादव, शकीला खातून, जनक दास, निर्मला देवी, रूदल पासवान आदि ने संबोधित किया।

