
महाशिवरात्रि के अवसर पर डाक विभाग ने लगाया गंगाजल शिविर।
दरभंगा: डाक विभाग ने महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविर लगाया। श्यामा मंदिर के अलावा लहेरियासराय में केएम टैंक स्थित शिव मंदिर व पुलिस लाइन हनुमान मंदिर में स्टॉल लगाया गया था। डाक अधीक्षक उमेश चन्द्र प्रसाद ने बताया कि यह हमारे लिए हर्ष व गौरव की बात है कि लोग इस पावन गंगाजल को लेने के इच्छुक हैं। उन्होंने बताया कि अब डाकिये भी अपने साथ कुछ गंगाजल लेकर चलेंगे जिससे लोगों को इसे प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाए नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब जहां भी विभाग के विभन्नि ड्राइव के तहत मेला, सेमिनार, चौपाल, कैम्प आदि लगाया जाएगा, वहां गंगाजल नश्चिति रूप से रखा जाएगा।

