Home Featured चलती बाइक से गिरने से वृद्धा की मौत।
Featured - मुख्य - March 22, 2021

चलती बाइक से गिरने से वृद्धा की मौत।

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी गांव में सोमवार को चलती बाइक से गिरकर स्व. सोती यादव की 60 वर्षीया पत्नी बिजली देवी मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक बाइक से अपने परिजन के साथ जा रही महिला सड़क पर संतुलन बिगड़ने से गिर गयी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी।

परिजन उसे बहेड़ा पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच जाने के दौरान रास्ते में उसने दमतोड़ दिया। बहेड़ा एसएचओ रंजीत कुमार ने इस संबंध में पूछने पर बताया कि महिला की बाइक से गिरने से मौत हो गयी। मृतका के परिजन ने केस के लिए आवेदन नहीं दिया है।

Share