
चाकूबाजी में घायल चार महीने से इलाजरत युवक की हुई मौत, ग्रामीणों में आक्रोश।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गांव में करीब चार माह पूर्व चाकूबाजी में घायल पवन कुमार मिश्रा की मौत गुरुवार की देर रात हो गयी। शहर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पवन की मौत होने की सूचना परिजनों ने बहादुरपुर थाना को दी। बहादुरपुर थाना की पुलिस ने गांव पहुँच कर मामले का जायजा लिया।
मृतक पवन के परिजनों का आरोप है कि नशेड़ियों के विरोध के कारण पवन पर जानलेवा हमला किया गया था। उसकी किडनी में चाक़ू लगा था। दो ऑपेरशन हो चुका था। तीसरा ऑपेरशन होने वाला था। पर उससे पहले उसकी मौत हो गयी।
उन्होंने मांग की है कि पवन पर हमला करने वाले जेल में बन्द आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिले।

