Home Featured प्रेमिका को संग लेकर भाग रहे युवक की बेरहमी से पीट पीट कर हत्या।
Featured - मुख्य - April 1, 2021

प्रेमिका को संग लेकर भाग रहे युवक की बेरहमी से पीट पीट कर हत्या।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कनकी मुसहरी में बुधवार की देर शाम एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान गांव के ही घूरन सदा के 19 वर्षीय पुत्र राजकुमार सदा उर्फ राजा के रूप में की गयी है।
बताया जाता है कि राजा गांव की ही एक स्वजातीय लड़की से प्रेम करता था। बुधवार की शाम वह लड़की के साथ घर छोड़कर भाग रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने एक बगीचे में घेरकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल युवक की देर रात अपने घर में मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
बताया जाता है कि इस मामले में गांव के घूरन सदा, दीपू सदा एवं भगवान सदा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। तीनों घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

Share