
उत्पाद विभाग की छापेमारी में 90 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शराबबंदी के वाबजूद शराब कारोबारियों का धंधा बदस्तूर जारी है। आये दिन कहीं न कहीं शराब बरामदगी की खबर मिलती रहती है। इसी क्रम में गुरुवार की देर रात उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र अंतर्गत चुनाभट्ठी मुहल्ला निवासी दिनेश मंडल के पुत्र राहुल कुमार को 90 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
उत्पाद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर टीम छापेमारी केलिए गयी। उक्त युवक राहुल कुमार चुनाभट्ठी मुहल्ले में रोड किनारे शराब सप्लाई केलिए खड़ा था। उसके पास पांच बोरियों में देशी सूफिया शराब रखा हुआ था।
बरामद शराब की कुल मात्रा 90 लीटर बतायी गयी है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
वहीं गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह शराब लाकर स्थानीय परचूनियों एवं ताड़ी की दुकान आदि में दिया करता है।

