Home Featured कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाने केलिए एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को दिया निर्देश।
Featured - मुख्य - April 4, 2021

कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाने केलिए एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को दिया निर्देश।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: देश के कई राज्यों के साथ साथ बिहार में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों को बन्द करते हुए कोरोना गाइडलाइन को सख्ती से लागू किया गया है।
इसी को देखते हुए दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने सभी थानाध्यक्षों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन करवाने का निर्देश दिया है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन हर हाल में करवाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आगामी पर्व त्योहारों को लेकर निरोधात्मक कारवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। सभी थानाध्यक्षों को शांति समिति एवं पूजा समितियों के साथ बैठक करके कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने का निर्देश दिया गया है।

Share