
जिलाधिकारी ने डीएमसीएच के कोरोना वार्ड एवं आईसीयू का किया निरीक्षण।
दरभंगा: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, सिविल सर्जन डॉ0 संजीव कुमार सिन्हा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारियों के साथ डीएमसीएच के छात्रावास में बनाये गये नये कोरोना वार्ड एवं आईसीयू का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपलब्ध सुविधा की जानकारी डीएमसीएच के अधीक्षक मनी भूषण शर्मा तथा डीएमसी के प्राचार्य से प्राप्त की तथा पायी गयी कमियों को जल्द दूर करते हुए इसे तैयारी मोड में रखने के निर्देश दिये।

