Home Featured कमरे मे फंदे से लटकती मिली 25 वर्षीय युवक की लाश।
Featured - मुख्य - April 9, 2021

कमरे मे फंदे से लटकती मिली 25 वर्षीय युवक की लाश।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शहर के नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर में एक युवक की लाश मिलने सनसनी मच गयी। लोग तरह तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।
मृतक की पहचान शुभंकरपुर न्यू कॉलोनी निवासी कुलानंद झा के मकान में किरायेदर के रूप में रह रहे 25 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार सिंह के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि मकान मालकिन ममता देवी ने शुक्रवार की सुबह कमरे से दुर्गंध आती महसूस की। उन्होंने जाकर देखा तो अभिषेक की लाश फंदे से लटकती दिखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने आकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया।
मृतक अभिषेक एमएससी का छात्र है और वह करीब चार वर्ष से किराये के मकान में रह रहा था। वह केवटी थाना क्षेत्र के पाराडीह निवासी धीरेंद्र कुमार सिंह का पुत्र बताया जाता है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।
घटना के कारणों का पता तो पुलिस जांच के बाद ही आने की संभावना है। पर लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं गर्म है। कुछ लोगो का कहना था कि किसी परीक्षा में फेल हो जाने के कारण अभिषेक ने फांसी लगा ली। वहीं कुछ लोग अभिषेक के डिप्रेशन में होने की बात भी हो रहे हैं।

मामला हत्या या आत्महत्या का है, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही पता चल पायेगा। फिलहाल लोगो द्वारा तरह तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म जरूर है।

Share