
जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को कोरोना की स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों से करवाया अवगत।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: अन्य राज्यों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने जिले के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ वर्चुअल बैठक की।
समाहरणालय अवस्थित एनआईसी में वर्चुअल मीटिंग के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सांसद गोपालजी ठाकुर के अलावा जाले विधायक सह मंत्री जिबेश कुमार, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, अलीनगर विधायक मिश्रीलाल यादव, विधान पार्षद अर्जुन सहनी एवं सर्वेश कुमार सिंह आदि जुड़े थे।
मीटिंग के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों के साथ कोरोना की जानकारी साझा की गयी है एवं उनसे सुझाव लिया गया है। उन्हें जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव केलिए किये जा रहे कार्यों से अवगत करवाया गया एवं उनका फ़ीडबैक लिया गया। उनके अधीन क्षेत्रों में हो रही कठिनाईयों के विषय मे भी जानकारी ली गयी। सभी ने जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। जनप्रतिनिधियों द्वारा दिये गए सुझावों पर भी अमल किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि दरभंगा में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। परंतु दूसरे जिलों में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोरोना के टेस्ट भी बढ़ाये जा रहे हैं। आज भी महाराष्ट्र से आयी ट्रेन के सभी यात्रियों की पूरी जांच की गयी। जांच में मधुबनी जिले का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसे मधुबनी भेज दिया गया।

