Home Featured पिछले सप्ताह में 270 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी: आईजी।
Featured - मुख्य - April 9, 2021

पिछले सप्ताह में 270 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी: आईजी।

दरभंगा: शुक्रवार को मिथिला क्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार ने प्रक्षेत्र के तीनों जिले दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर में पुलिस की साप्ताहिक उपलब्धि को मीडिया के सामने रखा। उन्होंने बताया कि दो से आठ अप्रैल के बीच 270 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दरभंगा के 73, मधुबनी के 121 और समस्तीपुर के 76 आरोपित शामिल हैं। इनमें 26 शीर्ष नामी अपराधी भी हैं। आईजी ने बताया कि दरभंगा जिले से तीन कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं मधुबनी जिले से पांच अग्नियास्त्र व एक कारतूस बरामद किया गया है। इसके अलावा 53 वाहनों को जब्त किया गया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से दरभंगा जिले में दो लाख 68 हजार, मधुबनी जिले में तीन लाख 30 हजार 300 व समस्तीपुर जिले में एक लाख दो हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। वहीं दरभंगा जिले से 2211 लीटर, मधुबनी से 331 लीटर व समस्तीपुर से 2975 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। इसके अलावा दरभंगा से 539 लीटर, मधुबनी से 3179 लीटर व समस्तीपुर से 72 लीटर देसी शराब भी जब्त हुई है।

Share