Home Featured शहरी क्षेत्र में तीन जबकि बहादुरपुर में एक माइक्रो कन्टेनमेंट ज़ोन बनाने का दिया गया निर्देश।
Featured - मुख्य - April 10, 2021

शहरी क्षेत्र में तीन जबकि बहादुरपुर में एक माइक्रो कन्टेनमेंट ज़ोन बनाने का दिया गया निर्देश।

दरभंगा: दरभंगा शहर में भी कोरोना तेजी से पैर पसारने लगा है। समाहरणालय परिसर स्थित कंटेंनमेंट कोषांग की ओर से नगर निगम प्रशासन को शहरी क्षेत्र के तीन स्थलों में संक्रमितों की सूचना मिलने पर तत्काल तीन माइक्रो कंटेंटमेंट जोन बनाये जाने का निर्देश जारी किया गया है। जबकि बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत पड़ने वाले इंदिरा कॉलोनी में भी एक संक्रमित के आवासित स्थल को भी माइक्रो कंटेंटमेंट जोन घोषित कर उसे बांस बल्ले से घेरे जाने का निर्देश जारी किया गया है। शहरी क्षेत्र अंतर्गत अरविंद होटल, दरभंगा, वेलबागंज
व रामबाग में माइक्रो कंटेंटमेंट जोन बनाये जाने का निर्देश जारी किया गया है।

Share