
शहर में सात बजे के बाद भी खुले दिखे दुकानों को पुलिस ने करवाया बन्द।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पूरे बिहार केलिए पुनः नया गाइडलाइन जारी किया गया है। गाइडलाइन के अनुसार दुकान एवं प्रतिष्ठान शाम सात बजे तक ही खोलने का आदेश निर्गत था जो शनिवार की शाम से लागू हो गया।
दरभंगा में भी शाम के सात बजते ही कुछ दुकानदारों ने स्वयं अपने प्रतिष्ठान बंद कर लिए थे। जबकि कई दुकान खुले भी थे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के बाद खुले दुकानों को पुलिस ने बन्द करवाया।
लहेरियासराय थानाक्षेत्र के लोहिया चौक के आसपास एवं बाकरगंज में भी कई दुकानें खुली थी। सात बजते ही लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह दलबल के साथ दुकानों को बन्द करवाने पहुँच गए। उन्होंने खुले दिखे दुकानों को बन्द करवाया, साथ ही अगलीबार नियम तोड़ने पर कारवाई की चेतावनी भी दी।

