Home Featured कोरोना को लेकर जारी निर्देशों का पालन करते हुए कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ चैती नवरात्रा।
Featured - मुख्य - April 13, 2021

कोरोना को लेकर जारी निर्देशों का पालन करते हुए कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ चैती नवरात्रा।

देखिये वीडियो भी

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: मंगलवार को कलश स्थापना के साथ चैती नवरात्र का शुभारंभ हो गया। दरभंगा शहर में कई जगह चैती दुर्गापूजा धूमधाम से मनाया जाता है। परंतु इस वर्ष कोरोना को लेकर जारी सरकारी निर्देशों के कारण पूजा की भव्यता कहीं नही दिख रही है। मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक होने के कारण केवल पुजारियों द्वारा पूजा किया जा रहा है।
शहर के लहेरियासराय के चट्टी चौक अवस्थित दुर्गा मंदिर में विगत कई वर्षों से चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। परंतु इस वर्ष बिल्कुल चमक दमक नही दिख रहा।
इस स्थल पर पूजा का आयोजन श्री श्री 1008 वासंती दुर्गा पूजा समिति द्वारा किया जाता है। मंगलवार को कलश स्थापना के अवसर पर पूजा समिति के सदस्य एवं पुजारी सक्रिय दिखे। सादगी पूर्वक बिना भीड़भाड़ में पुजारी द्वारा पूजा किया जा रहा था। मन्दिर परिसर में केवल पूजा समिति के सदस्य एवं पुजारी ही नजर आये।

Share