
Home Featured 15 अप्रैल को होने वाले बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के दरभंगा शाखा के चुनाव की तैयारियां पूरी।
15 अप्रैल को होने वाले बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के दरभंगा शाखा के चुनाव की तैयारियां पूरी।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: 15 अप्रैल को होने वाले बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के दरभंगा शाखा के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मंत्री आदि सहित आठ पदों केलिए चुनाव होंगे। लहेरियासराय अवस्थित पुलिस हॉस्पिटल को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसको लेकर हॉस्पिटल प्रांगन में तैयारिययों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। इस मतदान में दरभंगा के करीब 1100 पुलिसकर्मी भाग लेंगे। मतदान में नामांकन की तिथि 12 अप्रैल को निर्धारित थी।
मौके पर उपस्थित सिपाही वेदप्रकाश ने बताया कि गुरुवार को मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। गुरुवार को ही देर रात तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

