
औचक निरीक्षण में हायाघाट थाना पहुँचे सदर डीएसपी अनोज कुमार।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: शनिवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनोज कुमार हायाघाट पहुँचे। वे हायाघाट थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना की गतिविधियों एवं कार्यो की समीक्षा की। श्री कुमार कई लंबित कांडों की गहन समीक्षा करते भी नजर आये। साथ ही उपस्थित पुलिस कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग केलिए कई दिशा निर्देश भी देते नजर आये।
निरीक्षण के सम्बंध में जानकारी देते हुए सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि हायाघाट थानाक्षेत्र अंर्तगत लंबित कांडों की समीक्षा की गयी। लंबित होने के कारणों के विषय मे जानकारी ली गयी। लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए। साथ ही जिन पुलिस कर्मियों का तबादला हुआ है, उन्होंने योगदान दिया या नही, यह भी जानकारी ली गयी।
इसके अलावा चैती दुर्गापूजा, छठ एवं रामनवमी को लेकर विधि व्यवस्था के संधारण हेतु निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया।

