Home Featured सदर एसडीओ ने चार पीडीएस डीलरों का लाइसेंस किया रद्द।
Featured - मुख्य - April 28, 2021

सदर एसडीओ ने चार पीडीएस डीलरों का लाइसेंस किया रद्द।

दरभंगा: बुधवार को सदर अनुमंडल क्षेत्र के चार जन वितरण प्रणाली विक्रेता के लाइसेंस रद्द कर दिए गए। इनमें दरभंगा सदर प्रखंड के बासुदेवपुर पंचायत के ऋषि मुनि पासवान, जाले प्रखंड के राढी पूर्वी पंचायत के रंजीत यादव, सदर प्रखंड के ही नैनाघाट पंचायत के चुन्नी गड़ेड्डी, हनुमाननगर प्रखंड के गोढियारी पंचायत के राजेश कुमार यादव हैं। इनके विरुद्ध खाद्यान्न वितरण न करने की शिकायत तथा गंभीर आरोप थे।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता द्वारा उपरोक्त चारों जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया गया है।

Share