Home Featured सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा विधिपूर्वक दफनायी गयी कोरोना पॉजिटिव महिला की लाश।
Featured - मुख्य - May 1, 2021

सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा विधिपूर्वक दफनायी गयी कोरोना पॉजिटिव महिला की लाश।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: कोरोना का कहर पूरे देश पर टूटा हुआ है। दरभंगा में भी रोज कोरोना से मौतें हो रही हैं। पर मरने वालो के शवों का अंतिम संस्कार बड़ी समस्या बनी हुई है। ऐसे में समाजसेवियों की भूमिका मानवता की।मिसाल पेश कर रही है।
शनिवार को भी शहर के कटहलबाड़ी मुहल्ले की एक मुस्लिम महिला की मौत कोरोना से हो गयी। विधि पूर्वक लाश को दफनाने केलिए उनके परिजन भी आगे नही आ रहे थे। ऐसे में कबीर सेवा संस्थान के चर्चित समाजसेवी नवीन सिन्हा एवं अंजुमन करवाने मिल्लत के जिलाध्यक्ष रियाज खान कादरी आगे आये और शव को एम्बुलेंस में रखवाकर कब्रिस्तान लाये। अपने टीम के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पूरे विधिपूर्वक शव को दफनाया।
बताते चलें कि इन दिनों दरभंगा में कबीर सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा सभी धर्मों के शवों का अंतिम संस्कार धार्मिक मान्यताओं के अनुरुप किया जा रहा है। हिन्दू के शवों को शमशान में जलाया जाता है, वहीं मुस्लिम के शवों को कब्रिस्तान में दफनाया जाता है। इस कार्य में दोनो धर्मों के लोग मिलकर लगे हुए हैं और मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं।

Share