Home Featured दिनदहाड़े बड़ा बाजार में लूट: 4 बदमाशों ने 20 मिनट में उड़ाए 2 करोड़ के जेवरात, 25 लाख नकद।

दिनदहाड़े बड़ा बाजार में लूट: 4 बदमाशों ने 20 मिनट में उड़ाए 2 करोड़ के जेवरात, 25 लाख नकद।

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में शुक्रवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट हो गई। चार हथियारबंद बदमाशों ने महज 20 मिनट में दुकान से करीब दो करोड़ रुपये के जेवरात और 25 लाख रुपये नकद लूट लिए। सीसीटीवी फुटेज में मुंह ढककर भागते बदमाश साफ नजर आ रहे हैं। घटना के बाद बाजार में दहशत फैल गई।

Advertisement

दुकान मालिक मनोज ठाकुर ने बताया, “ग्राहक से सौदा कर रहा था। अचानक चार बदमाश पिस्टल लहराते हुए घुसे। गालियां बरसाईं और विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। चार बैग भरकर जेवरात व नकद ले भागे। हमसे लॉकर की चाबी छीन ली, सोने की चेनें व मोबाइल भी लूटे। भागते हुए फोन मंदिर के पास फेंक दिया। दुकान का ग्रिल लॉक कर हमें अंदर बंद कर चले गए।

Advertisement

मालिक के बेटे प्रेम ने कहा, “गन पॉइंट पर लॉकर की चाबी छीनी। इतने बड़े बाजार में कभी एक सिपाही तक नहीं दिखता। कभी सोचा नहीं था ऐसा होगा। पुलिस सीसीटीवी हार्ड डिस्क ले गई।

Advertisement

कर्मचारी झाजी कुमार ने बताया, “बदमाशों ने मालिक व बेटे को थप्पड़ मारे। ग्राहकों की चेन, अंगूठी व नकद लूटा।” बिरजू कुमार ने जोड़ा, “मुझे पकड़कर अंदर ले गए, थप्पड़ मारे और फोन छीना। चारों के पास पिस्टल थी।”

पड़ोसी खिलौना दुकानदार विक्की ने देखा, “सात-आठ अपराधी थे। चार अंदर घुसे, बाकी बाहर पहरा दे रहे थे। नशे में लाल आंखें चमका रहे थे। हथियार लहराकर ‘साइड हो जाओ’ चिल्लाए।”

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा, “सूचना मिली। सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित। चेकिंग तेज, जल्द गिरफ्तारियां होंगी।

Share