Home Featured लॉकडाउन का उलंघन पड़ा महंगा, लगानी पड़ी उठक बैठक।
Featured - मुख्य - May 6, 2021

लॉकडाउन का उलंघन पड़ा महंगा, लगानी पड़ी उठक बैठक।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने पहले नाइट कर्फ्यू तथा बाद में 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाते हुए, इसे सख्ती लागू करने का आदेश दिया है। उसी आदेश के आलोक में लॉकडाउन के दूसरे दिन भी अहले सुबह से प्रशासन सड़को पर उतर कर समानो की खरीदारी करने पहुंचे लोगों को कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराती नजर आई। इस दौरान सड़क पर गुजर रहे वाहनों की जांच भी की गई तथा 11 बजते ही सडको पर बेवजह घूम रहे लोगों के साथ सख्ती से पेश आई।
लॉक डाउन के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए वैसे लोगो से उठक बैठक कराई, जो बिना आवश्यक कार्य घूमते हुए अथवा सामाजिक दूरी नियमो का उलंघन करते दिखाई पड़े।

Share