Home Featured कीमतों पर नियंत्रण के लिए बना नियंत्रण कक्ष
Featured - मुख्य - May 7, 2021

कीमतों पर नियंत्रण के लिए बना नियंत्रण कक्ष

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम के द्वारा जिले के व्यवसायी संघ एवं थोक विक्रेताओं के साथ बैठक कर आवश्यक सामानों की अधिक कीमत खुदरा विक्रेताओं द्वारा नहीं लिया जाए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था।
दरभंगा जिले में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नजर रखने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंडों के पणन पदाधिकारी एवं आपूर्ति निरीक्षकों को लगाया गया है और इससे संबंधित आसूचना के आदान-प्रदान हेतु जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका दूरभाष संख्या 06272- 245374 है।

Share