
डीएमसीएच का बहुप्रतीक्षित नवस्थापित आईसीयू हुआ चालू, सफल रहा ड्राई रन।
दरभंगा: डीएमसीएच का बहुचर्चित एवं बहुप्रतीक्षित नवसंस्थापित 25 भेडिलेटर युक्त बेड वाला आईसीयू का ड्राई-रन सफल रहा।
डीएमसीएच के ऑक्सीजन प्लांट से अब सभी वेंडिलेटर युक्त बेड को ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। आज कई बेड पर मरीजों को रखकर ड्राई-रन किया गया, जो सफल रहा।
आईसीयू के चालू हो जाने से अब दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, एवं सुपौल जिले के मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।

