
सम्पन्न हुआ बरकतों एवं रहमतों का महीना रमजान, ईद की शुरू हुई तैयारी।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: मुस्लिम समुदाय केलिए बरकतों एवं रहमतों का पवित्र महीना माना जाने वाला रमजान गुरुवार को सम्पन्न हो गया। पूरे तीस रोजा मुक्कमल होने के बाद शुक्रवार को ईद मनाने की तैयारी शुरु कर दी गयी है।
इस पूरे महीने बड़े बुजुर्गों के साथ बहुत से नन्हे बच्चों ने भी रोजा रखा। इसलिए बच्चों को खासकर ईद का इंतजार ज्यादा बेसब्री से था।
गुरुवार की शाम जैसे ही मगरीब की अजान हुई, सभी रोजेदारों ने ख़जूर शर्बत आदि से इफ्तार किया।
बतातें चलें कि इसबार 14 अप्रैल से शुरू होकर 13 मई तक रमजान का महीना चला। इस बीच कोरोना महामारी को लेकर सरकार द्वारा लॉकडाउन भी लगा दिया गया है। सभी धार्मिक स्थल भी बन्द है। इसलिए लोग ईदगाह या मस्जिदों में ईद की नमाज नही पढ़ पाएंगे। सभी घर मे ही नमाज अदा करेंगे।
रोजेदारों ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए इसबार ईद मनाएंगे। सबों ने देश एवं दुनिया पर आये कोरोना नामक आफत से सबकी हिफाजत की दुआ करने की बात भी कही।

