
अर्धनग्न प्रदर्शन कर जाप कार्यकर्ताओं ने की पप्पू यादव के रिहाई की मांग।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद जन अधिकार पार्टी की ओर से उनकी रिहाई के लिए लगातार आंदोलन जारी है. डीएमसीएच से लेकर दरभंगा रेलवे स्टेशन पर गरीबों को खाना खिलाने, नीतीश सरकार का अर्थी जुलूस, पुतला दहन, सामूहिक उपवास, सामूहिक मुंडन, तांत्रिक अनुष्ठान और कई अन्य तरह से उनकी गिरफ्तारी का विरोध कर पप्पू यादव को रिहा करने की मांग की जा रही है.
बुधवार को एक बार फिर जन अधिकार पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. वे दरभंगा के आयकर चौराहा पर अर्धनग्न प्रदर्शन कर पप्पू यादव की रिहाई की मांग करने लगे. जाप के दरभंगा जिला के पूर्व अध्यक्ष मुन्ना खान ने कहा कि जब से पप्पू यादव दरभंगा लाए गए हैं उसी दिन से हमलोग गरीबों को मुफ्त में खाना खिला रहे हैं.
मुन्ना खान ने कहा कि जाप कार्यकर्ताओं की ओर से अर्थी जुलूस निकालने के साथ सामूहिक उपवास रखा गया, मुंडन करवाया गया ताकि इस सरकार को सद्बुद्धि आए. अगर पप्पू यादव की रिहाई नहीं होती है तो हम लोग सामूहिक आत्मदाह भी करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर बहुत देर हुई और पप्पू यादव की रिहाई नहीं हुई तो बिहार में उग्र आंदोलन होगा.

