Home Featured बहादुरपुर, बेनीपुर एवं बहेड़ी में मास्क वितरण तथा सेनेटाइजेशन कार्य की डीपीआरओ ने की समीक्षा।
Featured - मुख्य - May 19, 2021

बहादुरपुर, बेनीपुर एवं बहेड़ी में मास्क वितरण तथा सेनेटाइजेशन कार्य की डीपीआरओ ने की समीक्षा।

दरभंगा: कोरोना के दूसरी लहर में तेजी से बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिये पंचायती राज विभाग के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव के माध्यम ग्राम पंचायतों में मास्क वितरण एवं सेनेटाईजेशन का कार्य करवाया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज दरभंगा के जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज द्वारा करोना महामारी से बचाव हेतु चल रहे मास्क वितरण एवं सेनेटाइजेशन कार्य की प्रगति को लेकर बहादुरपुर प्रखण्ड, बेनीपुर प्रखण्ड एवं बहेड़ी प्रखण्ड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी/प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका), सभी पंचायत सचिव, सभी प्रखंड कार्यपालक सहायक, सभी लेखापाल-सह-आई.टी सहायकों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।
उन्होंने उपस्थित सभी पंचायत सचिव को मास्क वितरण का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण परिवारों को 06-06 मास्क उपलब्ध कराया जाए। जिस पंचायतों में मास्क वितरण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, वहाँ के पंचायत सचिव को सख्त निर्देश दिया गया है कि जीविका से समन्वय बनाकर मास्क वितरण करना सुनिश्चित करें।
प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका) को मास्क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
तत्पश्चात जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा बेनीपुर प्रखण्ड के रमौली पंचायत के वार्ड नंबर- 04 का निरीक्षण किया गया। वहां के ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उन लोगों को पंचायत सचिव द्वारा मास्क उपलब्ध कराया गया है।
बैठक में बताया गया कि कुछ पंचायतों के पंचायत सचिव कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिस पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि दूसरे पंचायत के पंचायत सचिव के माध्यम से मास्क वितरण करवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका), पंचायत सचिव एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share