Home Featured बरसात में भी लॉकडाउन का अनुपालन करवाने केलिए सड़कों पर डटे हैं पुलिसकर्मी।
Featured - मुख्य - May 20, 2021

बरसात में भी लॉकडाउन का अनुपालन करवाने केलिए सड़कों पर डटे हैं पुलिसकर्मी।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: गुरुवार को रुक रुक कर पूरे दिन बारिश होते रही। लॉकडाउन की सख्ती में थोड़ी कमी शहर में बारिश की वजह से दिखी। कई जगह चेकिंग में पुलिस कर्मी नही भी दिखे। पर अधिकांश प्रमुख जगहों पर पुलिस की तैनाती दिखी।
लहेरियासराय में जिला स्कूल के समीप सीआईटी के महिला एवं पुरूष पुलिसकर्मी बीके झा नामक पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में ड्यूटी में लगे दिखे। आने जाने वालों से निकलने का कारण पूछ रहे थे।
उपस्थित पुलिस पदाधिकारी बीके झा ने बताया कि बारिश की वजह से थोड़ी दिक्कत हुई है। पर लॉकडाउन के अनुपालन में उनकी टीम बारिश में भी लगी हुई है। सभी आने जाने वालों से कारण पूछा जा रहा है। अनावश्यक निकलने वालों से फाइन भी रोज की तरह किया जा रहा है।

Share