Home Featured यात्रियों के अभाव के कारण बस चालकों को तेल का पैसा भी नही हो पाता है वसूल।
Featured - मुख्य - May 20, 2021

यात्रियों के अभाव के कारण बस चालकों को तेल का पैसा भी नही हो पाता है वसूल।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: लॉकडाउन में स्थानीय यात्राएं तो रोक दी गयी। पर हवाई एवं रेल यात्रा चालू रहने के कारण बाहर से यात्रियों का आना जारी है। इसी कारण जिले में सार्वजनिक बसों का परिचालन भी चालू किया गया। पर बस चालकों की स्थिति भी बदहाल है। घाटा लगाकर बस चलाने को मजबूर हैं।
गुरुवार को लहेरियासराय बस स्टैंड से खुलने वाली बसों के चालकों ने अपना दर्द बयान किया। उन्होंने बताया कि केवल बाहर से आने वाले यात्री ही अभी यात्रा करते हैं। ऐसे में 5 10 से ज्यादा यात्री नही होते। इतने कम यात्रियों को लेकर जाना पड़ता है। ऐसे में उनके किराये से बस के तेल का खर्चा भी पूरा नही हो पाता। दिन प्रतिदिन केवल घाटा लगता जा रहा है।

Share