Home Featured थाना के मालगोदाम में रखे पटाखों में देर रात आग लगने से दहशत में आ गए थे आसपास के लोग।
Featured - मुख्य - May 23, 2021

थाना के मालगोदाम में रखे पटाखों में देर रात आग लगने से दहशत में आ गए थे आसपास के लोग।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शहर के नगर थानाक्षेत्र के आसपास के इलाके में उस समय सनसनी फैल गयी जब तेज पटाखों की आवाज के साथ साथ आग की लपटें और धुंआ दिखाई देने लगा। रात के करीब दस बजे आसपास के लोग ऐसा दृश्य देखकर किसी अनहोनी या बड़ी घटना की आशंका से घिर गये। घरों से निकलकर जब कुछ लोग बाहर आये तो नजारा देख दंग रह गए।

दरअसल, नगर थाना के मालगोदाम में आग लगी थी। भड़ाम भड़ाम की तेज आवाज के साथ आग की ऊंची लपटे उठ रही थी। बताया गया कि मालगोदाम में पुलिस द्वारा जप्त किया गया पटाखा रखा हुआ था।

थाने के पुलिसकर्मी एवं स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फायर बिग्रेड को भी सूचना दे दी गयी थी। फायर बिग्रेड की लगभग आधा दर्जन गाड़िया भी पहुंची। पर पटाखों की मात्रा ज्यादा होने के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायर बिग्रेड द्वारा घण्टे भर से ज्यादा लगातार प्रयास करने पर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।

मौके पर मौजूद अग्निशमन के पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें नगर थानाध्यक्ष द्वारा सूचना दी गयी। तत्काल उपलब्ध छोटी एवं बड़ी गाड़ियों को भेजा गया। लगभग एक घण्टे के ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग के कारणों एवं नुकसान की मात्रा का पता नही चल सका है।

Share