Home Featured सख्ती के वाबजूद लॉकडाउन उलंघन में प्रतिदिन पकड़े जा रहे हैं दर्जनों लोग, छुड़ाने में लगे रहते हैं परिजन।
Featured - मुख्य - May 24, 2021

सख्ती के वाबजूद लॉकडाउन उलंघन में प्रतिदिन पकड़े जा रहे हैं दर्जनों लोग, छुड़ाने में लगे रहते हैं परिजन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: लॉकडाउन का उलंघन करने वालों पर पुलिस की कारवाई प्रतिदिन जारी है। फिर भी कारवाई की जद में आने वालों की संख्या में कमी नही आ रही है। जिला मुख्यालय का क्षेत्र होने के कारण लहेरियासराय क्षेत्र में ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा देखी जा रही है, जो कारवाई की जद में आते रहते हैं।
सोमवार को भी लॉकडाउन उलंघन के आरोप में सीआईटी की टीम द्वारा डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को पकड़कर लहेरियासराय थाना के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए लोगों के परिजन थाना पर उन्हें छुड़ाने की मशक्कत में लगे दिखे। सब पर जुर्माना एवं कानूनी कारवाई के साथ साथ सख्त हिदायत भी दी गयी।
हालांकि पकड़े गये लोगो के परिजन सबके जरूरी काम से ही निकले होने का हवाला देते देखे गए।

Share