Home Featured पीएम केयर फंड से मिले वेंटीलेटर आखिरकार हुए चालू, डीएम ने कहा- कोरोना मरीजों को होगा लाभ।
Featured - मुख्य - May 24, 2021

पीएम केयर फंड से मिले वेंटीलेटर आखिरकार हुए चालू, डीएम ने कहा- कोरोना मरीजों को होगा लाभ।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में प्रधानमंत्री केयर फंड से मिले 26 वेंटीलेटर आखिरकार चालू हो गया। इसके चालू हो जाने से कोरोना से संक्रमित मरीजो को काफी लाभ मिलेगा। साथ ही आईसीयू युक्त वेंटिलेटर को ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए कोरोना वार्ड के निचले तले में ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया गया है।

दरअसल प्रधानमंत्री केयर फंड से मिले 26 वेंटीलेटर को चालू करने में कुछ तकनीकी समस्या आ रही थी, जिसके चलते दो बार ड्राई रन होने के वाबजूद भी पूर्णतया चालू नही हो सका था। लेकिन 22 मई की रात्रि सभी तकनीकी समस्याओं को दूर करते हुए ड्राई रन किया गया। इसकी सफलता के बाद रविवार को पीएम केयर्स फंड के वेंटिलेटर पर तीन मरीज को रखा गया था। इसके साथ ही वेंटिलेटर सुचारू रूप से चलाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने कई कर्मियों की नियुक्ति की है।

दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि प्रधानमंत्री केयर फण्ड से मिले सभी 26 वेंटिलेटर को शुरु कर दिया गया है। इसके शुरु होने से डीएमसीएच में सिर्फ कोरोना मरीजो के लिए 33 वेंटिलेटर हो गया है। इसके शुरू हो जाने से बड़ी राहत महसूस की जा रही है। साथ ही शुरू हुए वेंटिलेटर कि सुविधा को सुचारू रूप से चलाने के लिए अस्पताल अधीक्षक के द्वारा नए मेडिकल स्टाफ की भी नियुक्ति की गयी है ।

Share