
पंचायतों में ग्रामवार 45 वर्ष से ऊपर के टीकाकरण के लिए बना रोस्टर।
दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उनके प्रखंड के सभी पंचायतों में ग्रामवार टीकाकरण कैम्प लगवाने का निर्देश दिया गया था।
उक्त के आलोक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा माइक्रो प्लान बनाकर अपने-अपने प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में तिथिवार टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया है, जो निम्नप्रकार है :-
बहादुरपुर प्रखंड अन्तर्गत 30 मई को प्राथमिक विद्यालय,गोपीपट्टी, मास इंटरनेशनल स्कूल एकमीघाट, मध्य विद्यालय श्रीदिलपुर एवं प्राथमिक विद्यालय, मदनपुर में, 31 मई को प्राथमिक विद्यालय, बराउर, मध्य विद्यालय, कपछाही, मध्य विद्यालय जोगियारा, प्राथमिक विद्यालय जलोखर में, 01 जून को मध्य विद्यालय, मेकना, मध्य विद्यालय, कपछाही, प्राथमिक विद्यालय, मदनपुर एवं प्राथमिक विद्यालय, जलोखर में, 02 जून को मध्य विद्यालय, चतरिया, प्राथमिक विद्यालय, राजारौली प्राथमिक विद्यालय बेलायाकुब एवं प्राथमिक विद्यालय, दशरथपट्टी में, 03 जून को प्राथमिक विद्यालय, हसनपुर, सामुदायिक भवन, परड़ी, मध्य विद्यालय विउनी एवं प्राथमिक विद्यालय, गोड़िया में, 04 जून को प्राथमिक विद्यालय, कमरौली, मध्य विद्यालय, शोभन, प्राथमिक विद्यालय प्रेमजीवर एवं मध्य विद्यालय हरिपट्टी, तथा 05 जून को हरिजन दरवाजा, भैरोपट्टी, प्राथमिक विद्यालय, छिपलिया, समुदायिक भवन रघेपुरा एवं अहिला आंगनवाड़ी संख्या 170 में टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया है।
मनीगाछी प्रखण्ड अन्तर्गत 30 मई को बेलोर पंचायत के बेलोर एवं मुसहरी टोल का टीकाकरण प्राथमिक स्कूल, बेलोर तथा अमय एवं दुलयारी गाँव का टीकाकरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनीगाछी में, 31 मई को मऊभट पंचायत के तरियाती एवं पासवान टोल का मध्य विद्यालय, तरियाती तथा नवटोलिया, कमली टोल एवं मुस्लिम टोल का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, 01 मई को वाजितपुर पंचायत का वाजितपुर, मझारूआ एवं सोनार टोल का पंचायत भवन, मैनारहिका, मैखाना एवं पारुल का मध्य विद्यालय, मैनारहिका में, 02 मई को जातुका पकटोल पंचायत का मदरसा जातुका, जातुका पंचायत का विधिपुर, बरही टोल एवं राम टोल का मध्य विद्यालय विधिपुर, 03 मई को भण्डारिसम पंचायत का गंज, भण्डारिसम का 10+2 हाई स्कूल, गंज तथा जलघर एवं मकरंद का मध्य विद्यालय जलघर एवं 04 मई को जातुका पकटोल पंचायत का चुरिया, पनपीवी एवं पकटोल का प्राइमरी स्कूल पनपीवी तथा जगदीशपुर पंचायत का जगदीशपुरर एवं फतेहपुर गांव का एच.एस.सी जगदीशपुर में टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया है।
गौड़ाबौराम प्रखंड में 30 मई को मध्य विद्यालय बिशनपुर, मध्य विद्यालय रौता, प्राथमिक विद्यालय फोरसाही, 31 मई को मध्य निसिहारा, मध्य विद्यालय नदैय, पंचायत भवन आसी, 01 जून को मध्य विद्यालय जिरात, मध्य विद्यालय कुमई, एचएससी नाड़ी, 02 जून को मध्य विद्यालय भदौन,मध्य विद्यालय भुसकौल, मध्य विद्यालय परसरमा, 03 जून को मध्य विद्यालय करकौली, मध्य विद्यालय मिश्रौलिया, मध्य विद्यालय कुनौनी, 04 जून को मध्य विद्यालय कोठराम, मध्य विद्यालय सरौनी, मध्य विद्यालय अखतवारा, वहीं 05 जून को मध्य विद्यालय बड़गांव, मध्य विद्यालय कन्हई एवं मध्य विद्यालय बाथ गांव में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया है।
हनुमाननगर प्रखंड में 30 मई को गोढ़ियारी पंचायत के भरौल गांव, बघला, प्राथमिक विद्यालय भरौल, 31 मई को रामपुरडीह पंचायत के रामपुर गांव, फुलवरिया, प्राथमिक विद्यालय रामपुरडीह, प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया, काली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय काली,01 जून को पंचोभ पंचायत के पंचोभ, महेशपट्टी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचोभ, प्राथमिक विद्यालय महेशपट्टी, 02 जून को गोदाईपट्टी पंचायत के परौल, गोपालपुर, प्राथमिक विद्यालय परौल, प्राथमिक विद्यालय माधोपुर, गोपालपुर, 03 जून को थलवाड़ा पंचायत के रामपट्टी गांव, शोभेपट्टी, प्राथमिक विद्यालय रामपट्टी, प्राथमिक विद्यालय शोभेपट्टी, 04 जून को सिनुआरा पंचायत के सिनुआरा, मनहारा, उत्क्रमित विद्यालय बिहारी मुकुंद, प्राथमिक विद्यालय मनहारा गांव में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया है।
घनश्यामपुर प्रखंड में 30 मई को जयदेवपट्टी पंचायत के जयदेवपट्टी, पड़री, मिडिल स्कूल, 31 मई को पुनहाद पंचायत के पुनहाद, गलमा, मिडिल स्कूल, 01 जून को जयदेवपट्टी पंचायत, के जयदेवपट्टी गांव, तुमुल, मिडिल स्कूल, 02 जून को कुर्थो पंचायत के कुर्थो पूर्वी, कुर्थो पश्चिमी, मिडिल स्कूल, 03 जून को गानोंन पंचायत के देथुआ, गानोंन, मिडिल स्कूल, 04 जून को पुनहाद पंचायत के पुनहाद, नवटोल, पंचायत भवन वहीं 05 जून को बुधदेव इनायतपुर पंचायत के कुमरौल, बुधदेव एवं कुमरौली मदरसा में टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया है।

