Home Featured विशालकाय गेहुमन को पकड़ने में सपेरे को करने पड़ी काफी जद्दोजहद।
Featured - मुख्य - May 31, 2021

विशालकाय गेहुमन को पकड़ने में सपेरे को करने पड़ी काफी जद्दोजहद।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शहर के शाहगंज गायत्री मंदिर के निकट सोमवार को एक विशाल गेहुमन सांप को सपेरे द्वारा पकड़ा गया है। इस सांप के पकड़े जाने से स्थानीय लोगों ने चैन की सांस ली।
बताया जाता है कि 22 नम्बर रेलवे गुमटी के निकट अवस्थित गायत्री मंदिर के निकट रहने वाले लोग करीब हफ्ते भर से इस गेहुमन को घूमते देख रहे थे। उनके मन में डर भी समाया रहता था। सोमवार की सुबह जब गायत्री मंदिर के पुजारी ने मंदिर का द्वार खोला तो उक्त सांप को मंदिर में देखा। इसे देखने मुहल्ले के लोग इक्कठा हो गये।
मुहल्लेवासियों द्वारा सपेरे को बुलवाकर इसे पकड़वाने का निश्चय किया गया। तत्पश्चात पंडौल निवासी कारी मस्तान नामक एक सपेरे को बुलवाया गया। सपेरे के आने तक सांप मंदिर से निकलकर बगल में खड़े एक कार में चला गया। पर मोहल्लेवासियों ने नजर बनाये रखीं। अंततः सपेरे ने उक्त गेहुमन को पकड़ लिया और पिटारे में बन्द कर लिया।
सपेरे ने बताया कि उक्त सांप लगभग दस साल पुराना गेहुमन है, जो विषैली प्रजाति का होता है। मुहल्लेवासियों की सूचना पर वे आये और सांप को पकड़े।

Share