Home Featured महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच निगेटिव होना अनिवार्य।
Featured - मुख्य - June 1, 2021

महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच निगेटिव होना अनिवार्य।

दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट से महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों के लिए कोविड- 19 की आरटीपीसीआर जांच निगेटिव होना अनिवार्य है। इसकी सूचना पूर्व में ही दी जा चुकी थी, लेकिन जानकारी के अभाव में यात्रियों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को भी महाराष्ट्र जाने वाले कई यात्री दरभंगा एयरपोर्ट पर बिना जांच रिपोर्ट के पहुंच गए थे। कर्मियों की ओर से जांच रिपोर्ट मांगे जाने पर वे उनसे उलझ गए। यात्रियों का कहना था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे कई यात्री जो अपने साथ जांच रिपोर्ट नहीं लाए थे, वे यात्रा करने से वंचित रह गए। हालांकि एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार ऐसे यात्रियों के टिकट की राशि को आगे टिकट लेने पर एडजस्ट कर दिया जाएगा। इस संबंध में एयरपोर्ट डायरेक्टर विप्लव कुमार मंडल ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के उद्येश्य से महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे तथा अन्य शहरों में जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए यात्रांरंभ से 48 घंटे के अंदर की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव होना अनिवार्य कर दिया गया है। श्री मंडल ने दरभंगा एयरपोर्ट से महाराष्ट्र के शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध किया है कि 48 के भीतर की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर ही यात्रा करें।

Share