Home Featured डबरा में डूबने से बच्चे की मौत।
Featured - मुख्य - June 4, 2021

डबरा में डूबने से बच्चे की मौत।

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र की ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या-7 इमामबाड़ा में शुक्रवार की दोपहर एक डबरा में डूबने से कुम्हरौली गांव निवासी तनवीर के पुत्र तौआब की मौत हो गई। वह साढ़े तीन वर्ष का था। वह अपने मौसा मो. चांद के घर आया हुआ था। इमामबाड़ा में मिलाद का आयोजन हुआ था। मुहल्ले में चहल- पहल थी। दिन में सभी बच्चे एक साथ खेल रहे थे। अचानक तौआब वहां से निकल गया और डबरा में डूब गया। बच्चों की भीड़ के बीच तौआब को नहीं देखे जाने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई। गांव का कोना-कोना तलाश लिया गया। कुछ देर बाद चांद के घर के पीछे अवस्थित डबरा में एक चप्पल को पानी के ऊपर देख लोगों को शक हुआ। गोताखोरों की मदद से उसी डबरा में तौआब की तलाशी शुरू की गई। तलाशी के क्रम में डबरा से तौआब का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद मिलाद के आयोजन से गुलजार मुहल्ले में मातम पसर गया।

घटना की सूचना मिलते ही मुखिया पल्लवी रानी ने पीड़ित परिवार की सुधि ली। मुखिया ने समुचित कार्रवाई के लिए घटना की सूचना जाले के सीओ अनिल कुमार मिश्रा और कमतौल के थानाध्यक्ष सरवर आलम को दी।

Share