Home Featured बाइक धोने के दौरान तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत।
Featured - मुख्य - June 5, 2021

बाइक धोने के दौरान तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के समधपुरा दूर्गा मंदिर के निकट तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गयी। तीनो तालाब के तट पर बाइक को धो रहे थे। तालाब से पानी निकालने के क्रम में पहले एक को डूबते देख उसका छोटा भाई व उसके सहयोगी भी गहरे पानी की चपेट में आने से डूब गया। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।
मृतको में फेकन दास के पुत्र उमेश दास(24) एवं दिनेश दास (18) तथा सुरेंद्र दास के पुत्र रविन दास(19) शामिल थे। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से तीनो शवों को बाहर निकाला गया। तीनो को पीएचसी इलाज के लिए लाया गया जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। फेकन दास के दोनों पुत्र की मृत्यु के बाद उसके परिवार का चिराग बुझ गया।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना की सूचना पर सीओ अवधेश प्रसाद ने मृतक के परिजनों की सुधी लेते हुए अविलंब सरकारी सहायता प्रदान करने का आश्वासन मृतक के परिजनों को दिया।

Share