
व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।
दरभंगा: दरभंगा जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुद्र प्रकाश मिश्र के निर्देश पर परिसर में पौधरोपण किया गया। प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश दीपक कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पेड़-पौधे पृथ्वी की सुंदरता को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रकृति के लिए पेड़ महत्वपूर्ण हैं। इसे संरक्षित करना हम सभी का कर्तव्य है। पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जावेद आलम ने कहा कि पेड़-पौधे को संरक्षित करना चाहिए। पेड़-पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। कार्यक्रम में अधिवक्ता विष्णुकांत चौधरी, सुधीर कुमार चौधरी, अनिल कुमार मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे।

