
रविवार का दिन होने के कारण शहर में खुली दिखी केवल अनिवार्य सेवाओं की दुकानें।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: लॉकडाउन को लेकर जारी निर्देशो के अनुसार अनिवार्य सेवाओं के अलावा दो श्रेणियों में बांट कर वैकल्पिल दिनों में दुकानों के खुलने का समय निर्धारित किया गया है। सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को एक श्रेणी की तथा मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को दूसरे श्रेणी की दुकानों के खुलने का समय निर्धारित है। केवल अनिवार्य सेवाओं की दुकानें प्रतिदिन खुलेगी। इसी कारण रविवार को बाजार सुनसान दिखा। अनिवार्य सेवाओं के अलावा अन्य दुकानें बंद थी। इक्का दुक्का कुछ दुकानें खुली नजर भी आयी। इस कारण लोगों का निकलना भी कम ही नजर आया।
ऐसे में भी अनावश्यक निकलने वालों पर पुलिस की सख्ती जारी रही। जो लोग बिना मास्क, बिना वैध कारण, बिना हेलमेट या बिना कागजात के गाड़ी से निकल रहे थे, पुलिस उनसे फाइन की वसूली कर रही थी। गाड़ियों के डिक्की आदि को भी चेक किया जा रहा था।
शहर के लोहिया चौक पर चेकिंग कर रहे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रतिदिन चेकिंग अभियान जारी है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

