
मृतक के परिजनों से मिले जदयू विधायक, शोक संतृप्त परिवार को दिया हरसंभव सहायता का आश्वासन।
दरभंगा: जिले के बहेड़ी प्रखंड के समदपुरा पंचायत में शनिवार को एक ह्रदयविदारक घटना हुई थी, जिसमें एक ही परिवार के दो सगे भाइयों 25 वर्षीय उमेश दास और 18 वर्षीय दिनेश दास सहित इनके चचेरे भाई 19 वर्षिय रबिन दास की मौत दुर्गा मंदिर अवस्थित तालाब में डूबने से हो गयी थी। इसकी सूचना मिलते ही रविवार को बेनीपुर विधायक प्रो०विनय कुमार चौधरी ‘अजय’ समदपुरा गाँव पहुँचे। वहां मृतक के परिजनों से मिल उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया और इस दुख की घड़ी में परिवार को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही बहेड़ी अंचलाधिकारी से बात कर सोमवार तक सभी मृतक के आश्रितों को बिहार सरकार के आपदा राहत कोष से मिलने वाले 4 – 4 लाख का चेक मुहैया कराने को कहा ।
मौके पर समदपुरा गाँव निवासी भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह और जदयू नेता अशोक चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कई ग्रामीण उपस्थित थे।

