Home Featured डीएमसीएच कर्मचारी के साथ हुए लूटकांड का पुलिस ने किया उदभेदन, लूट की राशि के साथ एक गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - June 7, 2021

डीएमसीएच कर्मचारी के साथ हुए लूटकांड का पुलिस ने किया उदभेदन, लूट की राशि के साथ एक गिरफ्तार।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: गत 3 जून को डीएमसीएच प्रिंसिपल ऑफिस के पॉटीको के पास डीएमसीएच कर्मचारी कमलदेव नारायण के साथ हुए लूटपाट का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है। 3 जून को हुए इस लूट कांड में अपराधियों ने कमलदेव नारायण से साढ़े तीन लाख रुपये छीन लिए थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए थे। इस संबंध में कमलदेव नारायण की शिकायत पर लहेरियासराय (बेंता) थाना में प्राथिमिकी दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था।

कांड प्रतिवेदित होने के पश्चात संबंधित थाना एवं तकनिकी शाखा के पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा वादी के बैंक से पैसा निकासी स्थल का मुयायना किया गया साथ ही घटनास्थल एवं वहां से जिस तरफ अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद भागे थे उस एरिया में लगे सीसीटीवी का अवलोकन किया गया। जिसके पश्चात अपराधियों के पहनावे एवं प्रयोग किये गए मोटरसाईकिल से कटिहार के ‘कोड़ा गैंग’ के अपराधी होने की संभावना प्रतीत हुई थी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त अपराधी की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु एक टीम सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में तकनिकी शाखा के पुलिस कर्मियों को कटिहार जिले के कोड़ा थाना में सत्यापन एवं छापामारी हेतु भेजा गया। कांड में संलिप्त एक अपराधी की पहचान सुमित कुमार के तौर पर हुआ। जिसके पश्चात कोड़ा थाना के सहयोग से नयाटोला गांव के जुरावगंज में छापेमारी कर दिनांक 7 जून की रात्रि में कटिहार जिले के नयाटोला जुरावगंज निवासी विनोद यादव के बेटे सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसकी निशानदेही पर 3 लाख रुपये बरामद किए गए। गिफ्तार अपराधकर्मी का अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। साथ ही पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल दूसरे अपराधी का भी पहचान हो चुका है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

इस कार्य में सिंहवाड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार तथा तकनीकी सेल के कर्मियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

Share